फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   2 lakhs loot after lock breaking

ताला तोड़कर किसान के घर दो लाख की चोरी

Tue, 19 Dec 2017 10:21 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 19 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
इलाके के भैला मकदूमपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने एक किसान के सूने घर को निशाना बना लिया। ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेवर, बर्तन समेत तकरीबन दो लाख रुपए कीमत का सामान पार कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित से तहरीर लेकर चली आई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


भैला मकदूमपुर निवासी सुखलाल दिवाकर गांव के काश्तकारों में गिने जाते हैं। उनके दो बेटे मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में सिर्फ वह और उनकी पत्नी रहती हैं। सोमवार को फसलों की सिंचाई के लिए किसान दंपति घर में ताला बंद कर खेत की तरफ चला गया था। आधी रात के आसपास चोरों ने सूने घर को निशाने पर ले लिया।
विज्ञापन


ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर संदूक में रखा डेढ़ लाख रुपए नगदी, चांदी के गहने, बर्तन और कपड़ों समेत तकरीबन दो लाख रुपए की गृहस्थी पार कर दी। घर लौटने के बाद दरवाजे का टूटा ताला और कमरे में बिखरा समान देख दंपति के होश उड़ गए। शोरगुल सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने खेत बैनामा कराने के लिए घर में नगदी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कयास लगाया जा रहा है कि वारदात किसी करीबी ने ही अंजाम दी है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित किसान से तहरीर ले ली। हालांकि घटना के दूसरे दिन तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी। एसओ राकेश तिवारी का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed