फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कोखराज में दलित किशोरी की निर्मम हत्या

कोखराज में दलित किशोरी की निर्मम हत्या

Sat, 06 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
कोखराज में दलित किशोरी की निर्मम हत्या
दलित किशोरी की निर्मम हत्या
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार रात गांव के बाहर शाल में लिपटी मिली थी लाश
-शाम सात बजे शौच के लिए घर से निकली थी किशोरी, परिजनों में कोहराम
फोटो नं-1 से 3 तक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के चंदीपुर परसरा गांव में बृहस्पतिवार रात एक दलित किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई। देर रात लाश गांव के बाहर खून से लथपथ शाल से लिपटी मिली। किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। एएसपी के साथ घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरेशाम हुई हत्या से इलाके में सनसनी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर परसरा गांव का सैकू लाल गरीब मजदूर है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी पूजा घर से शौच के लिए गई थी। देर रात किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर किशोरी की रक्तरंजित लाश शाल से लिपटी मिली। किशोरी की हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। कातिलों ने चाकू से गर्दन रेतने के बाद पेट में कई प्रहार कर मौत के घाट उतारा था। हत्या की सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस के साथ एएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात कातिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। किशोरी की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




रेप के बाद तो नहीं हुआ किशोरी का कत्ल!
-रहस्यों में उलझी कोखराज पुलिस की तहकीकात
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चंदीपुर गांव में दलित किशोरी की हत्या को लेकर पुलिस की तहकीकात उलझती जा रही है। चर्चा है कि कहीं रेप के बाद तो किशोरी की हत्या नहीं की गई! हालांकि इस बाबत पुलिस अभी कुछ स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है। किशोरी की हत्या के बाद से इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के चंदीपुर परसरा गांव में बृहस्पतिवार रात दलित किशोरी पूजा की धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी गई। कोहरे की धुंध के साथ गलनभरी ठंड में किशोरी घर से करीब एक किलोमीटर शौच के लिए कैसे चली गई? किशोरी की हत्या किसने और क्यों की, इसे लेकर छिपे रहस्यों में पुलिस की तहकीकात उलझती जा रही है। चर्चा है कि कहीं रेप के बाद तो दरिंदों ने किशोरी को मौत के घाट नहीं उतार दिया। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोखराज पुलिस एक तरफ दावा भी कर रही है कि घटना का पर्दाफाश जल्द कर दिया जाएगा। इससे साफ है कि पुलिस के हाथ कुछ न कुछ क्लू लगा है। जिसके जरिए वह कातिलों तक पहुंचने का रास्ता खोज रही है।
----------------------
रेप की पुष्टि के लिए स्लाइड भेजी गई प्रयोगशाला
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज के चंदीपुर गांव में दलित किशोरी की हत्या रेप के बाद की गई या फिर दुराचार में नाकाम दरिंदों ने मौत के घाट उतारा। घटना को संदिग्ध मानते हुए चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद स्लाइड जांच के विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
-----------------------
परिजनों की खामोशी में छिपा कत्ल का रहस्य
मंझनपुर(ब्यूरो)। किशोरी की हत्या के बाद परिजनों की खामोशी ने पुलिस को असमंजस में डाल दिया है। किशोरी की गतिविधि परिवार की नजर में क्या थी? घटना से पहले कहीं कोई घर पर तो नहीं आया था? ऐसे तमाम सवालों ने पुलिस को उलझा दिया है। परिजनों की चुप्पी टूटने के बाद ही सच्चाई से पर्दा उठेगा।
-----------------------
घर में शौचालय होता तो बच जाती पूजा की जान
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज के परसरा गांव का मजरा चंदीपुर 150 घरों की बस्ती है। जहां के लोग आज भी लोटा के सहारे हैं। पंचायती राज विभाग का दावा है कि एक-एक गांव को ओडीएफ बनाया जा रहा है। मजरों का यह हाल है तो राजस्व गांवों का क्या होगा। सैकू के घर में आज अगर शौचालय होता तो शायद उसकी बेटी पूजा की हत्या न होती।

-----------------------
पांच बहनों, तीन भाइयों में दूसरे नंबर की थी पूजा
मंझनपुर(ब्यूरो)। चंदीपुर गांव के सैकू लाल के पांच बेटी और तीन बेटे हैं। इनमें पांच बेटियों में पूजा दूसरे नंबर की थी। उससे छोटी तीन बहनें पूनम, उर्मिला, शिमला और भाई जीतू, रवी और सुल्लतान हैं। बहन की मौत से इन बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed