फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अधेड़ ने पड़ोसन की लूट ली अस्मत

अधेड़ ने पड़ोसन की लूट ली अस्मत

Sat, 28 Oct 2017 12:40 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ ने पड़ोसन की लूट ली अस्मत
अधेड़ ने लूट ली पड़ोसी महिला की आबरू
विज्ञापन

-करारी इलाके के एक गांव में बुधवार रात हुई घटना, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी इलाके में बुधवार रात अधेड़ ने पड़ोसी महिला की आबरू लूट ली। दरिंदगी के बाद आरोपी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। वह बच्चों के साथ घर मेें अकेली रहती है। बताया कि बुधवार रात वह घर के भीतर आंगन में सो रही थी। आधी रात को दीवार फांदकर घर के भीतर पहुंचे अधेड़ ने उसे सोते समय दबोच लिया। इसके बाद मुंह दबाकर अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद अधेड़ महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सुबह घर-परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी देते हुए महिला थाने पहुंची। आरोप है तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे थाने से वापस कर दिया। इलाकाई पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा पीड़िता शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी एसओ को प्रकरण की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उधर, एसओ ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed