फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए दो विवाहिताओं पर जुल्म, एफआईआर

दहेज के लिए दो विवाहिताओं पर जुल्म, एफआईआर

Sun, 28 Apr 2019 05:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए दो विवाहिताओं पर जुल्म, एफआईआर
दहेज के लिए दो विवाहिताओं पर जुल्म, एफआईआर
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर प्रकरण की जांच में जुटी मंझनपुर और सरायअकिल पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली व सरायअकिल इलाके में ब्याही दोआबा की दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवां गांव की सीमा पुत्री नथन ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले अंबावां पश्चिम निवासी अजय से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता तो प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की माने तो 15 रोज पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने पति अजय, ससुर चंद्रपाल व सास प्रेमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह पश्चिमशरीरा के महावां गांव की सायमा बानो पुत्री मो. हारुन को भी चार दिन पहले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। उसका विवाह सरायअकिल के पनारा गोपालपुर में डेढ़ साल पहले हुआ था। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन



पीएम में मौत के कारण का पता नहीं, बिसरा सुरक्षित
मनौरी ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत का मामला
मंझनपुर (ब्यूरो)। मनौरी ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर से कुचलकर मौत का शिकार हुए किशोर का शनिवार को पीएम हुआ। हालांकि इसमें स्थिति साफ नहीं हो सकी। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उमरवल गांव का रघुवीर (13) पुत्र गजराज मनौरी स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। भट्ठे पर ही उसे ट्रैक्टर ने कुचल दिया था। 20 मार्च को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में मौत हो गई थी। मृतक के बाबा धर्मवीर ने बताया कि भट्ठा मालिक ने मुआवजा देने का आश्वासन देकर अंतिम संस्कार करा दिया था। बाद में वह वादे से मुकर गया। ऐसे में पीड़ित बाबा ने पूरामुफ्ती कोतवाली में हत्या की आशंका जताते हुए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसमें भट्ठा मालिक की भी संदिग्धता बताई गई है। शनिवार को 35 दिन बाद डीएम के निर्देश पर मृतक की लाश कब्र से खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई। पीएम करने वाले डॉक्टर अरविंद कनौजिया ने बताया कि मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed