{"_id":"5c2fb151bdec2256e517f240","slug":"181546629457-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने आग लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा ने आग लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली क्षेत्र के संभुई गांव में शुक्रवार सुबह एक छात्रा ने आग लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने पुलिस को खबर किए बिना मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
संभुई गांव की श्रीमती (18) पुत्री शिवबली इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह घर के भीतर ही मिट्टी का तेल छिड़ककर उसने खुद को आग के हवाले कर लिया। चीखें सुन मौके पर पहुंचे परिजन छात्रा को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आग बुझाने के बाद परिवार वाले छात्रा को अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर रहे थे। इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं।
घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया । इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता रहे हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।