{"_id":"5a4544f04f1c1b156b8befc0","slug":"181514489072-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार में नाकाम दंरिदों ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार में नाकाम दंरिदों ने विवाहिता को पीटा
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार में नाकाम दरिंदाें ने विवाहिता को पीटा
-घर में घुस दिखाई दबंगई, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके में बुधवार शाम दुराचार में नाकाम दरिंदों ने विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बुधवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने के लिए गए थे। बताया कि घर में अकेली देख मोहल्ले के दो युवक बहाने से घर के भीतर दाखिल हुए। जब तक वह कुछ समझ पाती युवकों ने दबोच कर दुराचार का प्रयास करने लगे। आबरू बचाते हुए विवाहिता चीख पड़ी। दरिंदगी का विरोध करने पर दुराचार में नाकाम युवक विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई करने के बाद आरोपी कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। देर शाम घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी पांच दिन पहले पड़ोस का युवक प्रेमजाल में फंसा कर भगा ले गया। 25 दिसंबर को किशोरी घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन करते हुए बुधवार को मामले की शिकायत पूरामुफ्ती पुलिस से की। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
---------------------