फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मनकापुर में बेकाबू हुआ डायरिया, कई और बीमार

मनकापुर में बेकाबू हुआ डायरिया, कई और बीमार

Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मनकापुर में बेकाबू हुआ डायरिया, कई और बीमार
सिराथू । सिराथू तहसील क्षेत्र के मनकापुर (सैदराजेपुर) गांव में डायरिया बीमारी घर-घर वायरल हो चुकी है। इसकी चपेट में आने से दर्जनों लोग बीमार हैं। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। डॉक्टरों की टीम इस गांव में सक्रिय है, इसके बावजूद बीमारी काबू में नहीं आ रही है।
विज्ञापन


मनकापुर गांव में एक हफ्ते से डायरिया बीमारी कहर बरपा रही है। गांव में गंदगी जगह-जगह फैली है। इसके अलावा दूषित पानी हैंडपंप से निकल रहा है। दूषित पानी का इस्तेमाल करने से ही गांव में संक्रामक बीमारी फैली है।
विज्ञापन


इसकी चपेट में आने से दर्जनों लोग बीमार हैं। गांव की सुशीला देवी, नीर सिह, दीपांजली, सोनाली देवी, सूरसती देवी, अनिल सिंह समेत 13 लोग अभी भी इसकी चपेट में हैं। जानकारी होने पर सोमवार को चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची थी। मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं, लेकिन बीमारी सामान्य नहीं हो सकी। डॉक्टरों का कहना है कि साफ-सफाई न होने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने से गांव के लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान धारा यादव का कहना है कि चिकित्सकों को जानकारी दी गई थी, वह मरीजों का इलाज कर रहे हैं। साफ-सफाई कराई जा रही है। हैंडपंप का पानी दूषित बताया जा रहा है। जल्द ही रिबोर कराकर पानी की गुणवत्ता ठीक कराई जाएगी।

मनकापुर में बेकाबू हुआ डायरिया, कई बीमार
डॉक्टरों की टीम नहीं पा रही काबू, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed