{"_id":"5c2fb14ebdec2256b421f802","slug":"171546629454-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चायल में ठंड ने ली दो बुजुर्गो की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चायल में ठंड ने ली दो बुजुर्गो की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चायल। तहसील इलाके के अलग-अलग गांवों में ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन को खबर दिए बगैर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
तहसील के कोटिया गांव निवासी रामराज पुत्र साधव की गुरुवार को ठंड लगने से मौत हो गई। रामराज खेती करके परिवार का पेट पालता था। रामराज के बेटे कल्लू ने बताया कि गांव के बाहर नहर के किनारे उसका खेत है। पिता वहीं पर झोपड़ी डालकर रहते थे। गुरुवार की रात उन्होंने खेत की सिंचाई के लिए पानी लगाया था। इसी दौरान ठंड लगने से उनकी हालत बिगड़ गई।
परिवार के लोग इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां रामराज की मौत हो गई। इसी तरह कसेंदा गांव के देवी प्रसाद पुत्र लोचन (60) ईट भट्ठे में पथाई का काम करता था। गुरुवार को ईंट भट्ठे में ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस और प्रशासन के अफसरों को दिए बगैर शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।