फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गंगा नदी में डूबने से किसान की मौत

गंगा नदी में डूबने से किसान की मौत

Tue, 11 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
गंगा नदी में डूबने से किसान की मौत
गंगा नदी में डूबने से किसान की मौत
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सैलाबी गांव में हुआ हादसा, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। क्षेत्र के सैलाबी गांव का एक किसान सोमवार सुबह गंगा नदी में समा गया। वह मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में फंसा हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद जाल सहित उसकी लाश निकाली गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सैलाबी गांव का बड़ेलाल पासी (36) पुत्र श्रीनाथ किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार सुबह वह खेत में पानी लगाने कछार की तरफ गया था। वहां गंगा नदी में पानी पीने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। बताया जा रहा है कि नदी में मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रखा था। बड़ेलाल इसी जाल में फंसा हुआ था। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को जाल सहित बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन


स्कूल से नगदी, अभिलेख उठा ले गए चोर
फोटो नं-8
चरवा । क्षेत्र के रायभान का पूरा निवासी नारायण द्विवेदी पुत्र आदित्य प्रसाद ने गांव में ही एक स्कूल खोल रखा है। रविवार रात ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर 27 सौ रुपया नगद, बर्तन व अभिलेख उठा ले गए। घटना की जानकारी शिक्षकों को सुबह हुई। प्रबंधक ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed