फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नकाबपोश बदमाशों ने युवक को पीटकर किया अधमरा

नकाबपोश बदमाशों ने युवक को पीटकर किया अधमरा

Sat, 16 Jun 2018 08:43 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने युवक को पीटकर किया अधमरा
पइंसा। स्थानीय थाने के अनेठा गांव के समीप शुक्रवार की शाम पैदल घर जा रहे एक युवक की नकाबपोश चार युवकों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने फोन पर यूपी-100 को खबर दी। पुलिस युवक को थाने ले गई। नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


पइंसा थाने के स्थानीय गांव निवासी दीपक (18) पुत्र रामनरेश का मामा राजगीर है। बताया जाता है कि दीपक के मामा ने पिछले दिनों कुंड्रावी गांव निवासी महेश सोनकर के यहां काम किया था। शुक्रवार को उसने दीपक को महेश के यहां से मिस्त्री का समान लेने के लिए कहा। दीपक का कहना है कि शाम को वह सामान लेकर पैदल घर जा रहा था। जैसे ही अनेठा गांव के समीप पहुंचा चार नकाबपोश युवकों ने उसे पकड़ लिया और पीटा। दीपक के इससे वह बेहोश हो गया था। होश आने पर उसने यूपी-100 को खबर दी। पुलिस उसे लेकर पइंसा थाने पहुंचे। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है उनसे दीपक की रंजिश है। इस बाबत थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed