{"_id":"5a3942c74f1c1bc9678c2d03","slug":"171513702087-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
Updated Tue, 19 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर किसान के घर दो लाख की चोरी
-करारी के भैला मकदूमपुर गांव में सोमवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। इलाके के भैला मकदूमपुर गांव में सोमवार रात चोरों ने एक किसान के सूने घर को निशाना बना लिया। ताला तोड़कर चोरों ने नगदी, जेवर, बर्तन समेत तकरीबन दो लाख रुपए कीमत का सामान पार कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित से तहरीर लेकर चली आई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
भैला मकदूमपुर निवासी सुखलाल दिवाकर गांव के काश्तकारों में गिने जाते हैं। उनके दो बेटे मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर में सिर्फ वह और उनकी पत्नी रहती हैं। सोमवार को फसलों की सिंचाई के लिए किसान दंपति घर में ताला बंद कर खेत की तरफ चला गया था। आधी रात के आसपास चोरों ने सूने घर को निशाने पर ले लिया। ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर संदूक में रखा डेढ़ लाख रुपए नगदी, चांदी के गहने, बर्तन और कपड़ों समेत तकरीबन दो लाख रुपए की गृहस्थी पार कर दी। घर लौटने के बाद दरवाजे का टूटा ताला और कमरे में बिखरा समान देख दंपति के होश उड़ गए। शोरगुल सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने खेत बैनामा कराने के लिए घर में नगदी रखी थी। इससे कयास लगाया जा रहा है कि वारदात किसी करीबी ने ही अंजाम दी है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित किसान से तहरीर ले ली। हालांकि घटना के दूसरे दिन तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी। एसओ राकेश तिवारी का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
नकब लगाकर खंगाला मोबाइल शॉप
फोटो-
शमसाबाद (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के करनपुर चौराहा स्थित एक मोबाइल शॉप में नकब लगाकर एक लाख रुपए का माल साफ कर दिया गया। पीड़ित कारोबारी की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
शमसाबाद निवासी सोनू पुत्र रमेशचंद्र ने करनपुर चौराहे में किराए का कमरा लेकर मोबाइल शॉप खोल रखी है। रोजाना की तरह सोमवार रात वह दुकान बंदकर घर चला गया था। आधी रात के आसपास चोरों ने उसकी दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगा दी। अंदर रखी दो हजार नगदी, 25 मोबाइल फोन व उपकरण समेत तकरीबन एक लाख रुपए का माल साफ कर दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर कमरे के अंदर बिखरा सामान देख पीड़ित कारोबारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल, रेफर
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज के बेरुई गांव का ननका (30) पुत्र मोती लाल मंगलवार की दोपहर किसी काम से कोखराज जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने दौड़कर उसे उठाया और इमरजेंसी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचा दिया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को एसआरएन के लिए रेफर कर दिया।