{"_id":"5a03528b4f1c1bf3538bc0a6","slug":"171510167179-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेबी शिक्षक पर मेहरबान चरवा पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरेबी शिक्षक पर मेहरबान चरवा पुलिस
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेबी शिक्षक पर मेहरबान चरवा पुलिस
मंझनपुर(ब्यूरो)। चरवा इलाके के फरेबी शिक्षक रामयश निवासी जरैली पर पुलिस की रहमत बरस रही है। सात सितंबर को बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी पूनम मिश्र ने अभिलेखों में हेराफेरी कर नौकरी हथियाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जरैली गांव के अनीस कुमार ने पुलिस पर मेहरबानी का आरोप लगाते हुए बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर
मंझनपुर(ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के करनपुर सौरई गांव का तुफैल अहमद (32) पुत्र मोहम्मद सलीम किसान है। बुधवार की दोपहर परिजनों से झगड़ने के बाद घर में रखी कीट नाशक दवा निगल लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने के बाद से पीड़ित परिवार का हाल बेहाल है।
शोहदे को ग्रामीणों ने दबोच कर पीटा
चायल(ब्यूरो)। चरवा इलाके में स्कूल से घर जा रही छात्राओं के साथ शोहदों ने सरेराह छेड़खानी किया। शोहदो का दुस्साहस देख छात्राएं विरोध करते हुए शोर मचाने लगीं। इस पर ग्रामीणों ने एक शोहदे को दौड़ाकर धर दबोचा। जब कि उसके दो अन्य साथी मौके से भाग निकले। शोहदे को पीटते हुए ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवक को हिरासत में लेते हुए पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर से युवक मनमानी कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन
पड़ोसी ने सगी बहनों को बेरहमी से पीटा
चायल(ब्यूरो)। पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की रेशमा, सुशीला पुत्री चंद्रभान बुधवार की सुबह सम्बर्सेबिल से घर में पानी भर रही थी। बताया जा रहा है कि पाइप फटने से पानी पड़ोसी के घर के सामने जमा हो गया। इसे लेकर तीखी झड़प के बाद पड़ोसी ने सगी बहनों को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजते हुए आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।