फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू डीसीएम ने साइकिल सवार छात्र को कुचला

बेकाबू डीसीएम ने साइकिल सवार छात्र को कुचला

Wed, 01 Nov 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू डीसीएम ने साइकिल सवार छात्र को कुचला
बेकाबू डीसीएम ने साइकिल सवार छात्र को कुचला
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के डिहवा गांव में मंगलवार सुबह की घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
पूरामुफ्ती के डिहवा गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पिपरी के काठगांव निवासी मूलचंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसका दस वर्षीय बेटा रोहित कक्षा चार में पढ़ता था। रविवार को रोहित अपनी मां के साथ पूरामुफ्ती के डिहवा मजरा मनौरी स्थित ननिहाल आया था। रविवार सुबह वह साइकिल लेकर बस्ती के बाहर तालाब की तरफ जा रहा था। गांव से बाहर सड़क पर पहुंचते ही बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रोहित साइकिल समेत सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा देख लोग आक्रोशित हो गए। लोग इकट्ठा होकर लोग हंगामा करते कि इससे पहले ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। समझाबुझाकर पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि हादसे को अंजाम देकर फरार हुए डीसीएम और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मिट्टी के टीले से दबा मिला नवजात बच्ची का शव
कनैली (ब्येरो)। सरायअकिल के ऐगवां गांव के बाहर मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव ग्रामीणों को सौंप दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐगवां गांव में बस्ती से बाहर एक आम की बाग है। मंगलवार सुबह बाग की तरफ शौच गए लोगों ने मिट्टी के टीले से एक नवजात बच्ची का शव दबा देखा। खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद पंचनामा कर शव ग्रामीणों के सिपुर्द कर दिया। नवजात बच्ची का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी है। ग्रामीणों का कहना कि लोककाज के भय से किसी ने जन्म होते ही नवजात की हत्या कर शव मिट्टी के टीले से दबा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed