फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 18 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

-मंगलवार की सुबह नलकूप चलाने गया था युवक, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोतवाली के कैनी गांव में मंगलवार की सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सुबह गांव के बाहर लगे निजी नलकूप को चलाने के लिए गया था। स्टार्टर में करंट उतरने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैनी गांव का श्रीराम पुत्र महेश कुमार किसान था। खेतों की सिंचाई के लिए उसने निजी नलकूप भी लगा रखा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह वह खेत की सिंचाई करने के लिए नलकूप गया था। जैसे ही नलकूप चलाने के लिए स्टार्टर की बटन दबाया करंट की चपेट में आ गया। युवक की चीख सुन नलकूप के बाहर रहे गांव के लोग हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed