फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

दहेज के खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Sat, 13 Apr 2019 06:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
दहेज के खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
दहेज के खातिर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने पति सहित पांच के खिलाफ दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जौनपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने पांच आरोपियों के खिलाफ एसपी को तहरीर दी है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के मढ़ी गांव की उर्मिला पुत्री सीताराम ने बताया कि उसका विवाह करीब ढाई साल पहले जौनपुर (मछलीशहर) में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो चार रोज पहले ससुरालीजनों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से भरा विक्रम पलटा, आठ जख्मी
नगर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह हुआ हादसा
दर्शन करने जा रहे थे एक ही परिवार के सभी लोग
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। नगर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा एक विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के आठ श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरवारी कस्बा निवासी प्रदीप कुमार शनिवार सुबह रामनवमी के मौके पर एक विक्रम रिजर्व करके दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम जा रहा था। साथ में पत्नी प्रभावती, बेटी रानी, बेटा चिरंजीव, परिवार की ही गुड़िया, निर्मला, मनोरमा और जावित्री भी थीं। कादीपुर के समीप अचानक सामने कोई मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा और विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसपर सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, चालक हादसे के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed