फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मूरतगंज में मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी

मूरतगंज में मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी

Sat, 29 Dec 2018 06:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
मूरतगंज में मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी
मूरतगंज में मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन

दुकान ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर,जांच में जुटी पुलिस
फोटो नं-07
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के मूरतगंज कस्बा स्थित एक मोबाइल शॉप से शुक्रवार रात सेंध काटकर चोरों ने नगदी सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
मूरतगंज निवासी सुधीर गुप्ता ने घर के समीप ही मोबाइल की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर चला गया। इस दौरान सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब आठ हजार रुपया नगद, लगभग 50 हजार रुपया कीमत के मोबाइल फोन व तकरीबन 40 हजार का अन्य सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राकेश सरोज का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एटीएम और बीमा कंपनी के दफ्तर में चोरी का प्रयास
सरायअकिल कस्बे में शुकवार रात हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
फोटो नं-3
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। स्थानीय कस्बा स्थित बीओबी के एटीएम बूथ में शुक्रवार रात बेखौफ शातिरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने इसी के बगल स्थित एक बीमा कंपनी में भी हाथ साफ करने की कोशिश की। हालांकि जगहट हो जाने के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली के समीप ही बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम बूथ है। इसी बिल्डिंग में यूनाइटेड बीम कंपनी का कार्यालय है। शुक्रवार रात चोरों ने एटीएम बूथ व बीमा कंपनी के दफ्तर का ताला तोड़ डाला। इसी बीच पड़ोसी पान व्यवसाई मिगलेश चौरसिया प्रयागराज से पान लेकर आ गया। उसके शोर मचाने पर चोर धमकियां देते हुए फरार हो गए। रात को ही घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों ने घेराबंदी करके चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक पास की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। फुटेज देखकर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा। वहीं, बीओबी के शाखा प्रबंधक एके सिन्हा ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

----
कुर्सी गिरने पर बहू को पीटा
सरायअकिल (ब्यूरो)। क्षेत्र के खोंपा गांव की रीता शर्मा पत्नी महेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम वह घर की सफाई कर रही थी। तभी धक्का लगने से फाइवर की कुर्सी गिर गई। इतनी सी बात पर ससुर अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे परिजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed