{"_id":"5c02d7fbbdec2241454bbcf8","slug":"161543690235-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर प्रमुख हरिमोहन सहित पांच जिलाबदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर प्रमुख हरिमोहन सहित पांच जिलाबदर
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/करारी। सदर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन सिंह यादव सहित पांच शातिरों को जिलाधिकारी ने छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। प्रमुख पर अभी पांच नवंबर को ही गैंगरेप का भी केस दर्ज हुआ है। इसके बाद से वह फरार चल रहे हैं।
मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख हरिमोहन सिंह यादव के खिलाफ कौशाम्बी व प्रतापगढ़ की विभिन्न कोतवालियों में कई मामले दर्ज हैं। करारी पुलिस ने सितंबर 2018 में उन्हें जिलाबदर किए जाने के लिए एसपी को रिपोर्ट भेजी थी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने 25 सितंबर को पत्रावली जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंप दी। सुनवाई के बाद शनिवार को डीएम ने प्रमुख को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया। उन्होंने पुलिस को हिदायत भी दिया है कि प्रमुख जिले में कहीं दिख जाएं तो तत्काल उन्हें पकड़कर जेल भेज दिया जाए।
हालांकि प्रमुख रेप के मामले में पांच नवंबर से ही फरार चल रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्रमुख के साथ महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के सरसवां निवासी भानु प्रताप पुत्र गनेश प्रसाद, कोखराज के सिहोरी निवासी तौसीफ पुत्र कलीम उद्दीन, पूरामुफ्ती के इब्राहिमपुर शेखपुर निवासी बनवारीलाल पुत्र रग्घू व उजिहिनी फरीदपुर निवासी अंशू पुत्र नफीस अहमद को भी छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है। कार्रवाई के बाद से माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। भीतरखाने से आ रही खबरों पर गौर करें तो करारी पुलिस प्रमुख के परिवार के दो और लोगों को भी जिलाबदर कराने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही है।