{"_id":"5af8563e4f1c1bd0408b4ed7","slug":"161526224446-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची संग विवाहिता को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची संग विवाहिता को जिंदा जलाया
Updated Sun, 13 May 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव में रविवार दोपहर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने एक विवाहिता को बच्ची संग जिंदा जला दिया। विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से मृतका के मायके में कोहराम मच गया है।
इलाहाबाद के धूमनगंज थाना स्थित लाहुरपर निवासी रामसिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी रीता देवी का विवाह छह साल पहले लालापुर के कमलेश से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत कर ससुराल वालों को काफी समझाया पर उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक रविवार दोपहर ससुराल के लोगों ने उसकी बेटी(पांच साल ) दीक्षा संग कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया।
चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह दीक्षा को बचा लिया। पर विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। आग से झुलसी दीक्षा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से मृतका के मायके वालों की रो-रोकर हालत खराब है। पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज के मुताबिक मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पर उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर ससुराल वाले खुद पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बता रहे हैं। उनका कहना है कि विवाहिता ने खुदकुशी की है।