{"_id":"5a68d7024f1c1b87268b64c5","slug":"161516820226-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी भू-माफिया टीम के अभियान में निबटे 201 विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी भू-माफिया टीम के अभियान में निबटे 201 विवाद
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी भू-माफिया टीम ने की कार्रवाई
फोटो नं-13,25
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिले के 12 थानों में गठित 24 एंटी भू-माफिया टीम ने बुधवार को एक-एक गांव में अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटवाया। अभियान के दौरान 201 शिकायतों का निस्तारण मौके पर टीम ने कराया। अवैध कब्जा ढहाए जाने पर जहां पीड़ितों ने राहत की सांस ली वहीं, आरोपियों में दिनभर हड़कंप रहा।
डीएम-एसपी ने जाठी में हटवाया अतिक्रमण
कनैली (ब्यूरो)। कौशांबी थाने के भीखा गर्ग का पूरा मजरा जाठी गांव में पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी प्रदीप गुप्ता ने तालाबी रकबे पर किए गए अतिक्रमण की पैमाइश कराई। मौके तीन बीघा तालाब की भूमि पर गांव के मुन्ना लाल द्वारा बोई गई गेहूं की फसल को जुतवा दिया। यहां के बाद डीएम-एसपी जाठी गांव स्थित स्टेडियम की भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। अधिकारीद्वय की कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप रहा।
चकजमी महजूबा में हटा अतिक्रमण
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के चकजमी महजूबा प्राथमिक विद्यालय के बगल से गए आम रास्ते की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व व पुलिस की टीम ने हटवाया। यहां के अलावा थानाक्षेत्र के थुलगुला में रास्ते की भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को जुतवा दिया। इसी गांव में आम रास्ते पर बाउंड्रीवाल उठाकर किए गए अतिक्रमण को भी ढहाया गया। टीम की कार्रवाई से आरोपी सकते में दिखे। टीम में राजस्व निरीक्षक महिपाल सिंह, हलका लेखपाल सुनील द्विवेदी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
पेरई व सेवथा में टीम ने की कार्रवाई
चायल (ब्यूरो)। पिपरी थाने की एंटी भू-माफिया टीम ने इलाके के पेरई व सेवथा गांव में अभियान चलाया। पेरई गांव में तालाबी भूमि पर चिरौजी का छप्पर हटवाते हुए दस विस्वा भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को जुतवाया गया। यहीं के बच्चा लाल ने रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था इसे भी टीम ने हटवाया। सेवथा गांव पहुंची टीम ने तीन तालाबी रकबे, एक चकरोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। टीम में नायब तहसीलदार सुरेश कुमार शुक्ल, कानूनगो बांके लाल, लेखपाल कुलदीप श्रीवास्तव, अशोक दूबे, भैयालाल व स्थानीय थाने की पुलिस शामिल रही।
हसनपुर गांव में तीन बीघा भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण
नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल थाने की एंटी भू-माफिया टीम ने बुधवार को हसनपुर गांव स्थित तालाबी रकबे, चकरोड, बंजर व ऊसर की तीन बीघा भूमि पर बोई गई फसल पर ट्रैक्टर चलवाया। इतना ही नहीं तालाबी रकबे व बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले दस लोगों के खिलाफ 122बी की कार्रवाई भी की गई। जिन लोगों के ऊपर कार्रवाई की गई उसमें रामसमुंदर, त्रिलोक, भोलानाथ, रामबहोरी, मेवालाल, शिवप्रसाद, श्रीलाल, सूबेदार, रामकरण, मोहनलाल शामिल हैं। टीम में राजस्व निरीक्षक हरीमोहन तिवारी, लेखपाल धर्मपाल, लक्ष्मीशंकर, कुलदीप श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।