फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मालिक-चालक को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रक

मालिक-चालक को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रक

Thu, 07 Dec 2017 10:02 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
मालिक-चालक को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रक
मालिक-चालक को बंधक बना बदमाशों ने लूटा ट्रक
विज्ञापन

-बृहस्पतिवार भोर में रोही बाईपास के समीप हुई घटना
-प्रतापगढ़ बार्डर पर बरामद हुआ ट्रक, मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बेखौफ बदमाशों ने हाईवे पर रोही बाईपास के समीप बृहस्पतिवार भोर में ट्रक मालिक और चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश प्रतापगढ़ की ओर भाग निकले। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने पड़ोसी जिलों को भी घटना की जानकारी दी। पुलिस की घेराबंदी देख लुटेरे प्रतापगढ़ बार्डर पर ट्रक छोड़कर भाग निकले। ट्रक मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने लुटेरों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

प्रतापगढ़ जिले के फतनपुरवा गांव निवासी विनीत सिंह बुधवार रात चालक नरसिंह के साथ ट्रक से गिट्टी लेने चित्रकूट जा रहा था। बृहस्पतिवार भोर में कोखराज थाने के रोही बाईपास के समीप शौच जाने के लिए चालक ने ट्रक खड़ा कर दिया। इसी दौरान नकाबपोश बदमाशों ने मालिक के साथ चालक को दबोचकर बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद बदमाश दोनों का हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक प्रतापगढ़ की ओर भाग निकले। बदमाशों के चंगुल से छूटा ट्रक मालिक किसी तरह चालक के साथ कोखराज थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए पड़ोसी जनपद की पुलिस को भी मैसेज कर दिया। पुलिस की सक्रियता देख बदमाश ट्रक प्रतापगढ़ बार्डर के समीप छोड़कर भाग निकले। ट्रक बरामद करते हुए पुलिस ने ट्रक मालिक विनीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed