{"_id":"59de72fa4f1c1bf4688b54b3","slug":"161507750650-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
मंगलवार की रात दीवर कोतारी गांव में हुई घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा (कौशाम्बी)।
मंझनपुर कोतवाली के दीवर कोतारी गांव में मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रात युवक रानीपुर सरायअकिल से रिश्तेदारी आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर सुकवारा (रानीपुर) गांव निवासी रामू (22) पुत्र काशी प्रसाद की दीवर कोतारी गांव में रिश्तेेदारी है। मंगलवार को रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामू भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दीवर कोतारी गांव गया था। बताया जा रहा है कि नौटंकी का कार्यक्रम भी थी। इस दौरान रामू एक अप्पे में चढ़ा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरी बिजली के कटे केबल की चपेट में आ गया। करंट की जद में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल
मंगलवार की शाम रक्सराई गांव के समीप बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा(कौशाम्बी)।
इलाहाबाद-कौशाम्बी मार्ग पर रक्सराई गांव के समीप सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध समेत बाइक सवार घायल हो गए। देर रात जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के ढोसकहा गांव निवासी डबलू (60) मंगलवार की शाम सरायअकिल बाजार से घर लौट रहा था। रक्सराई गांव के समीप सड़क पार करते समय बाइक सवार आदित्या निवासी रसूलपुर बड़गांव ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डबलू के साथ आदित्य और नितिन घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। रात जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।