फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक को अगवा कर बीवी से दरिंदगी की कोशिश

युवक को अगवा कर बीवी से दरिंदगी की कोशिश

Fri, 14 Jun 2019 09:53 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
युवक को अगवा कर बीवी से दरिंदगी की कोशिश
युवक को अगवा कर बीवी से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

- सैनी कोतवाली क्षेत्र की घटना, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसी दबंग ने साथियों संग मिलकर अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी बीवी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
सैनी इलाके की एक महिला ने बताया कि 11 जून को उसका पति बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह काफी देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। बाजार पहुंचने पर पता चला कि वहां पड़ोसी से पति की कहासुनी हुई थी। पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। बताया कि 12 जून की रात वो घर के बाहर सो रही थी। तभी वही पड़ोसी नशे की हालत में पहुंचा और जबरदस्ती करने लगा। उसने साफ शब्दों में कहा कि पति को अगवा कर लिया है। मारकर फेंक भी देगा। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गया। इसके बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है। स्थानीय स्तर पर इंसाफ नहीं मिलता देख शुक्रवार को उसने एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी कोतवाल को आरोपों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बारात गए युवक को बेहोश कर नगदी, गहने लूटे
- सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव की घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव बारात गए एक युवक को साथियों ने नशीला पाउडर सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके पास रहा नगदी, गहना लूट लिया। पीड़ित की मां ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज इलाके के शिकंदरपुर बजहा गांव की विशेषा देवी पत्नी नरेश सेन ने बताया कि 11 जून को उसका बेटा अतुल एक साथी की बारात में शामिल होने जुगराजपुर गया था। वहां एक करीबी ने अपने दोस्तों संग मिलकर उसे नशीला पाउडर सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके पास रहा करीब 30 हजार रुपया नगद, मोबाइल फोन, सोने की चेन, अंगूठी आदि लूट लिया। कुछ देर बाद बेहोशी की हालत में पड़ा देख बारातियों ने अतुल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो सका है। मां की शिकायत पर एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed