{"_id":"5d03ca0c8ebc3e46b33c60cb","slug":"156052940913-kaushambi-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर करवा रहा गंदे कमेंट्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर करवा रहा गंदे कमेंट्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर करवा रह अश्लील कमेंट्स
- कड़ा कोतवाली क्षेत्र की है युवती, बहनोई का कारनामा, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कड़ा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की फोटो उसके बहनोई ने ही फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपलोड की। इसके बाद पोस्ट पर लोगाें से अश्लील कमेंट करने को कहा। जानकारी होने पर पीड़िता के होश उड़ गए। शुक्रवार को उसने इसकी शिकायत एसपी से की है।
कड़ा इलाके की एक युवती ने बताया कि उसकी बहन का विवाह करीब दो साल पहले पश्चिमशरीरा क्षेत्र में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। तेजाब डालकर चेहरा तक झुलसा दिया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया और खुद आकर मायके में रहने लगी। पीड़िता की बहन का कहना है कि बहनोई ने करीब महीने भर पहले उसकी फोटो लगाकर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई। फोटो पर अश्लील टिप्पणी करते हुए दूसरे लोगों से भी गंदे कमेंट्स करने को कहा। इसकी जानकारी होते ही युवती के होश उड़ गए। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कड़ा कोतवाल को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-----
नशीला पदार्थ सुंघाकर दिनदहाड़े किया किशोरी का अपहरण
- सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव की घटना, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव की एक किशोरी का गुरुवार को नशीला पाउडर सुंघाकर पड़ोसी ने साथियों संग अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गरई निवासी नागेश कुमार पुत्र मैकू ने बताया कि गुरुवार को वह अपने किसी रिश्तेदार का इलाज कराने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज गया था। शाम को बेटी खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने साथियों संग मिलकर नशीला पाउडर सुंघाते हुए बेटी को बेहोश कर दिया। इसके बाद अचेत अवस्था में बोलेरो में बैठाकर फरार हो गया। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों के जरिए किशोरी को अगवा किए जाने की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित पिता ने रात को ही घटना की शिकायत सैनी पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी कोतवाल को फटकार लगाते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने और अगवा किशोरी को बरामद करने का निर्देश दिया है।
-----
दबंगों ने दी जान से मार डालने की धमकी
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज के सैंता निवासी मुकेश पुत्र जवाहर ने बताया कि उसकी ससुराल फरीदपुर टप्पा में है। ससुरालियों का उनके पड़ोसी से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित की मानें तो नौ जून को पुलिस वालों ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया था। सास सरला के साथ वह भी गया था। आरोप है कि कोतवाली से लौटकर ससुराल पहुंचते ही विपक्षी साथियों संग मिलकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।