फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कॉलोनी दिलाने के नाम पर महिला से ऐेंठे 50 हजार रुपये

कॉलोनी दिलाने के नाम पर महिला से ऐेंठे 50 हजार रुपये

Fri, 14 Jun 2019 09:53 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
कॉलोनी दिलाने के नाम पर महिला से ऐेंठे 50 हजार रुपये
कॉलोनी दिलाने के नाम पर महिला से ऐेंठे 50 हजार रुपये
विज्ञापन

- करारी के सचवारा गांव का मामला, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी इलाके के सचवारा गांव में रहने वाली महिला से कॉलोनी दिलाने के नाम पर जालसाज ने करीब 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद कॉलोनी के साथ ही रुपया मांगने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़िता ने शुक्रवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
सचवारा गांव की सविता देवी पत्नी दिनई ने बताया कि उसके परिवार का माली हालत ठीक नहीं है। सिर छिपाने के लिए घर तक नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए कई बार आवेदन किया। मगर इसका नतीजा नहीं निकला। पीड़िता की मानें तो करीब तीन महीने पहले पड़ोसी गांव दशरथपुर के एक जालसाज ने कॉलोनी दिलाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपया ले लिया। कुछ दिनों तक वह आजकल करके मामले को टालता रहा। इसके बाद रुपया, कॉलोनी मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देने लगा। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर ने युवती से किया दुष्कर्म
- चरवा कोतवाली क्षेत्र का मामला, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के साथ रिश्ता तय होने के बाद उसके मंगेतर ने दुष्कर्म किया, बाद में शादी से भी इनकार कर दिया। पीड़िता की मां ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरवा इलाके की एक महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह करीब दो साल पहले फतेहपुर में तय किया था। 15 मार्च को 2019 को गोदभराई की रस्म अदा की गई। इसके बाद होने वाला दामाद घर आने-जाने लगा। पीड़िता की मानें तो दामाद एक रोज गंगा नहलाने के बहाने बेटी को साथ ले गया। रास्ते में सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही शादी का वास्ता देते हुए यह बात किसी को भी नहीं बताने की कसम दिलाई। इसके बाद कई बार मंगेतर ने युवती का शारीरिक शोषण किया। 15 मई को उसके घर वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। बात नहीं बनने पर पीड़ित मां ने एसपी को तहरीर दिया। एसपी ने चरवा इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed