फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शर्मनाक! हेड मोहर्रिर ने महिला आरक्षी से कहा, चलो कमरे मेें चलें

शर्मनाक! हेड मोहर्रिर ने महिला आरक्षी से कहा, चलो कमरे मेें चलें

Thu, 13 Jun 2019 07:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
शर्मनाक! हेड मोहर्रिर ने महिला आरक्षी से कहा, चलो कमरे मेें चलें
शर्मनाक! हेड मोहर्रिर ने महिला आरक्षी से कही अश्लील बात
विज्ञापन

पीड़िता ने दीवान के साथ एक अन्य आरक्षी पर भी लगाया उत्पीड़न का आरोप
कोखराज कोतवाली का मामला, एसपी से की गई शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी को हेड मोहर्रिर व सिपाही प्रताड़ित कर रहे हैं। हेड मोहर्रिर ने महिला आरक्षी से अश्लील बात कही। परेशान पीड़िता ने गुरुवार को इसकी शिकायत एसपी से की। जिसके बाद महकमे में हड़कंप मच गया। कप्तान ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है।

कोखराज कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी का कहना है कि दीवान के साथ एक सिपाही उसे परेशान कर रहा है। दोनों तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। अन्य महिला आरक्षियों के पास कोई काम नहीं रहता। फिर भी उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती। जबकि पीड़िता को कभी मेडिकल तो कभी बयान कराने के नाम पर ड्यूटी लगाकर परेशान किया जाता है। आरक्षी की मानें तो उत्नीड़न का यह सिलसिला महीनों से चल रहा है। लोकलाज के कारण अभी तक उसने यह बात आला अधिकारियों को नहीं बताई। इसी का फायदा उठाकर एक रोज हेड मोहर्रिर ने उससे अश्लील बात कही। दीवान की हरकत के बाद महिला आरक्षी ने गुरुवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी पुरुष सिपाही का कहना है कि इल्जाम बेबुनियाद हैं। वहीं, उसी ने बताया कि हेड मोहर्रिर 10 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। अचानक वो इतने दिन की छुट्टी पर क्यों गए। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

इनका कहना है
महिला सिपाही के आरोपों की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed