{"_id":"5d00f326bdec220752497bfb","slug":"15603433241117-48-08-kaushambi-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद करने लगे बहू को उत्नीड़न, केस 17-48-08","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी के बाद करने लगे बहू को उत्नीड़न, केस 17-48-08
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद करने लगे बहू को उत्पीड़न, केस
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गांव का मामला, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर गांव में ब्याही एक महिला को शादी के बाद से ही ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहजादपुर गांव की माधवी देवी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली बात-बात पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। अक्सर उसे पीटा जाता था। कई-कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। पर, ससुरालीजनों के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। उधर, जुल्म सहते-सहते थकी महिला ने दो दिन पहले मामले की शिकायत एसपी से कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पति वीरेन्द्र, देवर जितेन्द्र, नथन, ससुर गोकुल व सास सावित्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।