{"_id":"5cfbc85dbdec2207476e4594","slug":"156000469420-kaushambi-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो किसानों के घर से हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरों ने दो किसानों के घर से हजारों का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो किसानों के घर से हजारों का माल उड़ाया
- कड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतू का पूरा गांव की घटना
फोटो नं-04
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू/कड़ा। क्षेत्र के अंतू का पूरा गांव में शुक्रवार रात दो किसानों के घर से चोरों ने नगदी, गहने सहित हजारों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह हुई। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
अंतू का पूरा मजरा सौरई गांव निवासी नत्थू सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान पीछे की दीवार में लगी खिड़की तोड़कर भीतर घुसे चोर करीब 12 हजार रुपये नगद व लगभग 50 हजार रुपये कीमत के गहने उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गांव के बाहर एक बाग में टूटा हुआ बक्सा पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। गृहस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। वहीं, दूसरी ओर इसी गांव के बब्लू साहू के यहां नकब लगाकर भीतर घुसे चोर तकरीबन 25 हजार रुपया नगद, इतनी ही कीमत के गहने और बर्तन आदि उठा ले गए। मामले में कड़ा कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त में लापरवाही करती है। जिस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
मामूली बात पर महिला को पीटा
- महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को शुक्रवार सुबह मामूली बात पर पड़ोसी दबंगों ने बेरहमी से पीटा। पीड़िता ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से की है। महेवाघाट इलाके की एक महिला ने बताया कि पड़ोसी की नाली का पानी उसके घर की नींव में जाता है। पीड़िता की मानें तो शुक्रवार सुबह इस बात का विरोध करने पर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। ऐतराज जताने पर परिजनों संग मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह महिला की जान बचाई। पीड़िता का कहना है कि इसकी शिकायत उसी रोज उसने स्थानीय पुलिस से की थी। पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए महेवाघाट इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।