फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सीज किया गया ट्रक ले भागे चालक, गिरफ्तार

सीज किया गया ट्रक ले भागे चालक, गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सीज किया गया ट्रक ले भागे चालक, गिरफ्तार
सीज किया गया ट्रक ले भागे चालक, गिरफ्तार
विज्ञापन

- एसडीएम व सीओ ने बुधवार रात अभियान चलाकर की थी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। ओवरलोडिंग में सीज किए गए दो ट्रक गुरुवार सुबह चालक पुलिस अभिरक्षा से लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस कर्मचारियों के होश उड़ गए। आननफानन घेराबंदी करके दोनों ट्रकों को फिर से बरामद कर लिया गया। उनके ड्राइवरों को जेल भेज दिया गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर बुधवार रात एसडीएम चायल घनश्याम कुमार व सीओ राजकुमार त्रिपाठी ने अभियान चलाकर नौ ट्रकों को सीज किया था। बताया जाता है कि थाना-चौकी में जगह नहीं होने के कारण छह वाहनों को चायल कस्बे से बाहर एक बाग में खड़ा कराया गया था। जबकि अन्य वाहन स्थानीय ब्लॉक परिसर में खड़े थे। गुरुवार सुबह दो ट्रकों के चालक वाहन लेकर फरार हो गए। आननफानन घेराबंदी करके पुलिस वालों ने भाग रहे ट्रकों को कोखराज क्षेत्र की मूरतगंज बाजार से पकड़ लिया। पूछताछ में चालकों ने बताया कि मालिकों ने भागने के लिए कहा था। इसके लिए 10 हजार रुपया ईनाम देने की भी बात कही थी। पुलिस ने लिखा पढ़ी करके चालकों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रेडीमेड कपड़ों की दुकान से लाखों की चोरी
- मूरतगंज बाजार में बुधवार रात की घटना, सीसीटीवी कैमरा भी ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। स्थानीय बाजार स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान से बुधवार रात दीवार फांदकर चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूरतगंज निवासी श्रवण पटेल ने घर पर ही रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोल रखी है। बुधवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद सो गए। इस दौरान दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने करीब तीन लाख रुपया कीमत का माल पार कर दिया। चोर दो लैपटॉप के साथ सीसीटीवी कैमरा भी ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरूआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त में लापरवाही करती है। इसी का नतीजा है कि आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed