फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मवेशी को बचाने में पलटी बाइक, महिला की मौत

मवेशी को बचाने में पलटी बाइक, महिला की मौत

Fri, 31 May 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मवेशी को बचाने में पलटी बाइक, महिला की मौत
मवेशी को बचाने में पलटी बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन

- करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के समीप हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के समीप गुरुवार सुबह अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के चक्कर में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उस पर सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
कोखराज के कशिया गांव का धर्मनारायण किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बुधवार रात वह बीवी सीता देवी (30) के साथ कहीं रिश्तेदारी में गया था। गुरुवार सुबह लौटते वक्त लक्ष्मणपुर के समीप अचानक उसकी बाइक के सामने कोई मवेशी आ गया। इसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उस पर सवार दंपति घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सीता की मौत हो गई। उसके पति धर्मनारायण की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन



दहेज के लिए दो विवाहिताओं पर जुल्म, केस
- फतेहपुर और चित्रकूट में ब्याही थीं बेटियां, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर और चित्रकूटी में ब्याही दोआबा की दो बेटियों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उनकी पिटाई भी की। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बड़गांव की उमा पुत्री झुग्गी ने बताया कि उसका विवाह करीब चार साल पहले फतेहपुर जिले के खखरेरु में संजय से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। हफ्ते भर पहले बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर मायके वालों ने समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। पीड़ित ने आरोपी पति संजय, ससुर फूलचंद्र, सास विमला व देवर अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह कौशाम्बी के ही बिदांव गांव की प्रियंका पुत्री नरेंद्र का विवाह लगभग दो साल पहले चित्रकूट जिले के नरैनी थाना स्थित अगरहुरा गांव में हुआ था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पखवाड़े भर पहले ससुराल वालों ने उसे भी पीटकर घर से निकाल दिया। प्रियंका के पिता की तहरीर पर आरोपी विष्णु प्रताप, भूपेन्द्र सिंह और सकुनी के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed