फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एटीएम कार्ड बदलकर साफ कर दिया बैंक खाता

एटीएम कार्ड बदलकर साफ कर दिया बैंक खाता

Sun, 28 Apr 2019 06:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर साफ कर दिया बैंक खाता
एटीएम कार्ड बदलकर साफ कर दिया बैंक खाता
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे में रविवार दोपहर हुई घटना, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कस्बे में रविवार दोपहर एटीएम कार्ड बदलकर बदमाशों ने एक किसान के खाते से 39 हजार रुपये पार कर दिए। इसकी जानकारी पीड़ित को मोबाइल में मैसेज आने पर हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

सरायअकिल क्षेत्र के रक्सराई गांव का बृजमोहन किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि रविवार दोपहर वह रुपया निकलने सरायअकिल कस्बा स्थित एक निजी एटीएम बूथ गया था। पीड़ित की माने तो बूथ में दो युवक पहले से खड़े थे। इन्होंने रुपया निकालने का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद नगदी निकाले बगैर मशीन में तकनीकी खराबी होने की बात कहते हुए लौटा दिया। कुछ देर बाद चार किस्तों में खाते से पूरे 39 हजार रुपये पार कर दिए। मोबाइल में धननिकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। उसने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed