{"_id":"5ca7580ebdec22143439d6a2","slug":"151554470926-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी की मां को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा किशोरी की मां को घर में घुसकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा किशोरी की मां को घर में घुसकर पीटा
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गेरिया खालसा गांव से किया गया था किशोरी का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी के गेरिया खालसा गांव से अगवा की गई किशोरी की मां को शुक्रवार सुबह समझौता नहीं करने पर आरोपी के परिजनों ने पीट दिया। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी है।
गेरिया खालसा गांव का औधन सरोज मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि 27 मार्च की सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी रुपा खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते से कार सवार तीन पड़ोसी युवकों ने तमंचे के दम पर उसका अपहरण कर लिया था। अगवा किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत मंगलवार को पुलिस से की थी। आरोप है कि इसके बाद से आरोपियों के परिजन समझौते का दबाव बना रहे हैं। नहीं मानने पर जानलेवा धमकी देते हैं। बताया कि शुक्रवार सुबह अगवा किशोरी की मां गीता देवी घर पर खाना बना रही थी। तभी एक आरोपी के भाई व पिता अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और समझौते का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पिटाई से घायल महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।