फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ग्राहक सेवा केन्द्र के नाम पर 2.20 लाख की ठगी

ग्राहक सेवा केन्द्र के नाम पर 2.20 लाख की ठगी

Fri, 05 Apr 2019 06:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केन्द्र के नाम पर 2.20 लाख की ठगी
ग्राहक सेवा केन्द्र के नाम पर 2.20 लाख की ठगी
विज्ञापन

कोखराज के रसूलपुर बदले गांव का युवक हुआ ठगी का शिकार, एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव में रहने वाले एक युवक से ग्राहक सेवा केन्द्र दिलाने के नाम पर साइबर शातिरों ने 2.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों का मोबाइल बंद होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उसकी तहरीर पर मोबाइल नम्बर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

रसूलपुर बदले गांव निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि महीने भर पहले उसने ग्राहक सेवा केन्द्र लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पीड़ित के मुताबिक करीब 15 दिन पहले उसके मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को शासकीय कर्मचारी बताया और केन्द्र दिलाने के नाम पर तीन किश्तों में 2.20 लाख रुपया अपने खाते में जमा करा लिया। पीड़ित युवक का कहना है कि रकम खाते में भेजने के बाद जालसाज का मोबाइल ऑफ हो गया। कई बार कोशिश करने के बाद भी संपर्क नहीं हो सका तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। कोखराज पुलिस ने मोबाइल नम्बर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर आरके शर्मा का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर रकम बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed