फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालक को अगवा करने का किया प्रयास

बालक को अगवा करने का किया प्रयास

Thu, 06 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बालक को अगवा करने का किया प्रयास
मंझनपुर। महेवाघाट गांव में मंगलवार रात पड़ोस के दबंगों ने एक बालक को अगवा करने का प्रयास किया। नजर पड़ने पर परिवार वालों ने शोर मचा दिया तो उसकी मां और दोनों बहनों की पिटाई कर दी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महेवाघाट निवासी कुसमा देवी ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। मजदूरी करके किसी तरह परिवार का खर्च चलाती है। पीड़िता के मुताबिक करीब चार साल पहले उसके घर में पड़ोस के एक युवक ने चोरी की थी। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसी के बाद से पड़ोसी रंजिश रखने लगा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि मंगलवार रात उसका करीब दस वर्षीय बेटा रमाशंकर किसी काम से घर के बाहर गया था। तभी पड़ोसी ने अंधेरे का लाभ लेते हुए मुंह दबाकर उसको अगवा करने का प्रयास किया। नजर पड़ने पर कुसमा ने शोर मचा दिया तो आरोपी ने अपने परिजनों संग मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची कुसमा की बेटी प्रेमा और ममता को भी पीटा। जान बचाने के लिए पीड़ित घर में घुस गए तो हमलावरों ने भीतर घुसकर उनकी पिटाई की। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हो गए हैं। मामले में महेवाघाट इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed