फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त जख्मी

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त जख्मी

Tue, 20 Nov 2018 08:31 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त जख्मी
मंझनपुर। भरवारी रेलवे फाटक के समीप सोमवार रात मेला देखकर घर लौट रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। उसे बचाने में दोस्त जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के धन्नी गांव का रत्नेश कुमार (19) पुत्र बांकेलाल बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। सोमवार रात वह पड़ोसी गांव रसूलपुर काजी में रहने वाले अपने दोस्त राजेश के साथ मेला देखने भरवारी गया था। लौटते वक्त भरवारी रेलवे फाटक के समीप ट्रैक पर करते वक्त रत्नेश ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसे बचाने में साथी राजेश घायल हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed