फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल

सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल

Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल
सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

- पश्चिमशरीरा इलाके के भगवतपुर गांव के समीप बाइक की टक्कर से मौत का शिकार हुआ वृद्ध, कोहराम
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के भगवतपुर गांव के समीप रविवार शाम बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, अन्य दुर्घटनाओं में तीन और लोग भी घायल हुए हैं।
पश्चिमशरीरा के भगवतपुर गांव का रामनाथ सरोज (70) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार शाम वह पैदल किसी काम से चांदेराई जा रहा था। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वो घायल हो गया। इसके बाद बाइक सवार ही घायल को नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ऐसे में दोनों युवक अस्पताल में लाश के साथ अपनी बाइक भी छोड़कर फरार हो गए। दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। मृतक अपने पीछे बीवी रजिया व चार विवाहित बेटियों को छोड़ गया है। उसको कोई बेटा नहीं है। वहीं, दूसरी ओर कोखराज के शिकंदरपुर बजहा गांव का सुभाष पुत्र राममनोहर शाम को किसी काम से बाजार जा रहा था। इमामगंज के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर शोभना निवासी अभिषेक सवार था। दोनों बाइक सवारों को चोट लगी है। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे ही पिपरी के शेरपुर गांव का सोनू कुमार मनौरी बाजार गया था। लौटते वक्त चायल तहसील के सामने मवेशी को बचाने में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन



सड़क हादसे में घायल बस चालक की मौत
- कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव के समीप 30 अक्तूबर को हुई थी घटना
फोटो नं-11
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भीटी गांव के समीप डेढ़ पखवाड़े पहले सड़क हादसे में घायल हुए बस चालक की रविवार सुबह मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। चरवा इलाके के पन्नोई गांव का बच्चीलाल (60) पुत्र मैकू बस चालक था। वह चायल विधायक संजय गुप्ता के भीटी स्थित स्कूल की बस चलाता था। 30 अक्तूबर को बच्चीलाल बस लेकर स्कूल गया था। बस स्कूल में खड़ी करके कोई सामान लेने बाहर आया। तभी एक दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने घायल बच्चीलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार होने पर तीन दिन पहले डॉक्टरों ने उसे डिसचार्ज कर दिया। रविवार सुबह घर पर अचानक फिर तबीयत खराब हो गई। कोई कुछ समझ पाता,इससे पहले ही सांसें थम गईं। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed