{"_id":"6af9dc9ce97ef965940100eb","slug":"purnia-villagers-block-road-after-chhath-ghat-vandalised-in-muffasil-police-promise-strict-action-purnea-news-c-1-1-noi1375-4938844-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ घाट क्षतिग्रस्त करने पर बवाल: असामाजिक तत्वों की करतूत से ग्रामीणों में आक्रोश, बेलौरी-सोनौली मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ घाट क्षतिग्रस्त करने पर बवाल: असामाजिक तत्वों की करतूत से ग्रामीणों में आक्रोश, बेलौरी-सोनौली मार्ग जाम
Sun, 15 Nov 2026 10:24 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: पूर्णिया ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 10:24 PM IST
सार
पूर्णिया के परमानंदपुर रजवाड़ी टोला में अज्ञात लोगों ने संध्या अर्घ्य के बाद छठ घाट को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बेलौरी-सोनौली मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पूर्णिया जिले में छठ घाट को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बिक्रमपुर पंचायत स्थित परमानंदपुर रजवाड़ी टोला में संध्या अर्घ्य संपन्न होने के बाद अज्ञात लोगों ने घाट को नुकसान पहुंचाया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विरोध में लोगों ने बेलौरी-सोनौली मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।
संध्या अर्घ्य के बाद क्षतिग्रस्त किया गया घाट
घटना वार्ड संख्या-5 की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, छठ महापर्व के पहले अर्घ्य के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ घाट पर सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया था। पूजा संपन्न होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर लौट गए थे।
इसी दौरान अज्ञात लोगों ने छठ घाट को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो इलाके में आक्रोश फैल गया। लोगों ने घटना को धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने घाट को नुकसान पहुंचाने वालों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
बेलौरी-सोनौली मुख्य मार्ग पर किया प्रदर्शन
घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को बेलौरी-सोनौली मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क जाम होने से इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रामीण आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए एहतियातन घटनास्थल पर पुलिस बल भी तैनात किया गया।
'आरोपियों की पहचान की जा रही'
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। छठ घाट को क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी ने भी दिए सख्त कार्रवाई के संकेत
एसएसपी शौर्य सुमन ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छठ घाट को किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किया। जांच में जिसकी भी संलिप्तता या भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की पहचान में जुटी है।