फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   13 पर गुंडा टैक्स वसूली का केस

13 पर गुंडा टैक्स वसूली का केस

Tue, 16 Oct 2018 12:38 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
13 पर गुंडा टैक्स वसूली का केस
मंझनपुर। दोआबा के एक विधायक के करीबी सहित 13 लोगों पर नगर कोतवाली में गुंडा टैक्स वसूली का केस दर्ज हुआ है। सभी पर सवारी वाहन चालकों से वसूली करने का आरोप है। अदालत के निर्देश पर रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विक्रम, अप्पे, क्लीनर एवं ड्राइवर यूनियन कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष मो. नसीम ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के कोर्र्रई गांव का दुर्गेश चौधरी एक विधायक का करीबी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मंझनपुर चौराहे पर सवारी वाहन चालकों से गुंडा टैक्स वसूल करता है। इसका विरोध कने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। जिलाध्यक्ष के मुताबिक ये लोग टैक्स नहीं देने पर कई चालकों की पिटाई भी कर चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय पुलिस और एसपी से की गई, लेकिन विधायक से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं की। इससे परेशान होकर जिलाध्यक्ष ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। रविवार शाम अदालत के निर्देश पर पुलिस ने दुर्गेश चौधरी, उसके साथी ऐशन, गुलाम निवासी मंझनपुर व दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रिपोर्ट लिखे जाने के बाद से आरोपियों के होश उड़े हुए हैं। वहीं विधायक ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है। वहीं नगर कोतवाल का कहना है कि अदालत के निर्देश पर तीन नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ गुंडा टैक्स वसूली की रिपोर्ट लिखी गई है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed