{"_id":"59de73024f1c1bc1678b541d","slug":"151507750658-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे निजी स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे निजी स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे निजी स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत
परसरा गांव के समीप बेकाबू ट्रक ने रौंदा, परिजनों में मचा कोहराम
मझियावां गांव से दावत खाकर घर लौटते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज(कौशाम्बी)। कोखराज के परसरा मोड़ के समीप बुधवार की शाम बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोखराज थाना क्षेत्र के खारा बिदनपुर गांव निवासी संतोष कुमार (32) पुत्र राम विशाल भरवारी के एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे। बुधवार की शाम वह मझियावां गांव एक दावत में शामिल होने के लिए गए थे। बताया जा रहा था रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही परसरा मोड़ के समीप हाईवे पर पहुंचे इसी दौरान मंझनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने टक्कर मारते हुए संतोष को कुचल दिया। हादसे में प्रधानाचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख ट्रक चालक गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे।