फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए सगी बहनों को पीटकर घर से निकाला

दहेज के लिए सगी बहनों को पीटकर घर से निकाला

Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए सगी बहनों को पीटकर घर से निकाला
दहेज के लिए सगी बहनाें को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

पीड़िताओं ने एसपी से की शिकायत, फतेहपुर में रहने वाले दहेजलोभियों का कारनामा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की सगी बहनों को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले दोनों की पिटाई भी की गई। पीड़ित बहनों ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है। एसपी ने परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

करारी कोतवाली क्षेत्र के चिरारीपर गांव की मोना देवी पुत्री जयप्रकाश ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह फतेहपुर शहर निवासी एक युवक से हुआ था। पीड़िता की मानें तो सालभर पहले उसने अपनी सगी बहन पिंकी की शादी देवर से करवा दी। आरोप है कि लगभग छह महीने से दहेज की मांग को लेकर ससुराली सगी बहनों को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित बहनों ने बताया कि हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उनकी पिटाई की। फिर घर से निकाल दिया। बात नहीं बनने पर पीड़िताओं ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी ने अगले हफ्ते दोनों पक्षों को तलब किया है। समझौता नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed