फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एसडीएम पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाला लेखपाल निलंबित

एसडीएम पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाला लेखपाल निलंबित

Wed, 07 Nov 2018 05:08 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाला लेखपाल निलंबित
एसडीएम पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाला लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

पीड़ित लेखपाल ने दलित होने की वजह से प्रताड़ित किए जाने का लगाया आरोप
चायल तहसील क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा गांव में तैनात है लेखपाल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले रसूलाबाद कोइलहा गांव के लेखपाल को एसडीएम चायल ने निलंबित कर दिया है। पीड़ित ने दलित होने की वजह से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। कार्रवाई के बाद से लेखपाल संघ खफा है। त्योहार बाद संगठन आंदोलन करने की योजना बना रहा है।
रसूलाबाद कोइलहा गांव में तैनात रहे लेखपाल धर्मराज ने बताया कि दलित होना उसके लिए अभिशाप बन गया है। उपजिलाधिकारी हीन भावना से देखते हैं। प्रताड़ित भी करते हैं। पीड़ित के मुताबिक शुक्रवार को रात आठ बजे तक अपने दफ्तर बुलाकर एसडीएम ने उससे काम कराया। इस दौरान अपशब्दों का प्रयोग भी किया। बताया कि दिनदहाड़े मौत के घाट उतारे गए चायल के पूर्व ब्लॉक रामसरन के परिजनों को जमीन का पट्टा दिया जाना है। प्रमुख के दलित होने के कारण एसडीएम पट्टा नहीं करने के लिए झूठी रिपोर्ट बनाने का दबाव बना रहे हैं। लेखपाल ने शनिवार को इसकी शिकायत एएसपी व सोमवार को जिलाधिकारी से की थी। आरोप है कि इससे भन्नाए एसडीएम ने मंगलवार को लेखपाल को निलंबित कर दिया। उसे कारण बताओ नोटिस भी नहीं दी गई। उधर, कार्रवाई की भनक लगते ही लेखपाल संगठन सक्रिय हो गया है। संगठन के नेता दीपावली बाद आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन

--
इनका कहना है
लेखपाल ने एक किसान से धोखाधड़ी करके एक लाख रुपया ले लिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत की थी। जांच के बाद कार्रवाई की गई है। लेखपाल सारे आरोप फर्जी लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल चतुर्वेदी, एसडीएम चायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed