{"_id":"5bbfac74bdec22503237b6bb","slug":"141539288180-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी पेपर लीक मामले की एसटीएफ ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटीसी पेपर लीक मामले की एसटीएफ ने शुरू की जांच
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी पेपर लीक मामले की एसटीएफ ने शुरू की जांच
इंस्पेक्टर की अगुवाई में कौशाम्बी पहुंची टीम ने डीआईओएस कार्यालय और सेंटरों में की जांच-पड़ताल
कौशाम्बी पुलिस ने शक के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर लीक होने के मामले की जांच एसटीएफ ने भी शुरू कर दी है। गुरुवार को इंस्पेक्टर की अगुवाई में कौशाम्बी पहुंची एसटीएफ की एक टीम ने डीआईओएस कार्यालय व जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर पूछताछ की। वहीं, दूसरी ओर कौशाम्बी पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे प्रकरण का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।
बीटीसी की परीक्षा सोमवार से शुरू होनी थी। इससे पहले रविवार को ही सोशल मीडिया पर चतुर्थ सेमेस्टर का पेपर लीक हो गया। मंगलवार को परीक्षा नियामक के निर्देश पर डीआईओएस सत्येंद्र सिंह ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सीओ सिटी एसएन पाठक की अगुवाई में एक टीम गठित कर प्रकरण की जांच शुरू करा दी। एसटीएफ ने भी इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है। गुरुवार को इंस्पेक्टर केसी रॉय की अगुवाई में एसटीएफ की एक टीम कौशाम्बी पहुंची। इस टीम ने डीआईओएस कार्यालय के बाबुओं से पूछताछ की। अभिलेख भी चेक किए। ओसा और करारी परीक्षा केंद्र का भी मुआयना किया। यहां के शिक्षकों से भी बातचीत की गई। अब तक की जांच में यह नहीं पता चल सका है कि पेपर कहां से लीक हुआ। उधर, एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शक के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक जल्द ही पेपर आउट करने वालों को पकड़ लिया जाएगा।