फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरकारी आवास में बंद मिलीं ईओ की ‘मां’,हंगामा

सरकारी आवास में बंद मिलीं ईओ की ‘मां’,हंगामा

Thu, 28 Jun 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सरकारी आवास में बंद मिलीं ईओ की ‘मां’,हंगामा
सरकारी आवास में बंद मिलीं ईओ की मां, हंगामा
विज्ञापन

- ईओ बोलीं, तबीयत नहीं ठीक थी तो ऑपरेटर की देखरेख में छोड़कर गई थीं लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर (कौशाम्बी)। नगर पंचायत मंझनपुर की ईओ के सरकारी आवास में गुरुवार को उनकी मां बंद मिलीं। इसे लेकर अध्यक्ष के समर्थकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला खुलवाया। पुलिस ने वृद्धा को बंधक बनाए जाने के आरोपों को खारिज किया है। वहीं, ईओ इसे अध्यक्ष की साजिश बता रही हैं।

मंझनपुर नगर अध्यक्ष महताब आलम के मुताबिक गुरुवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि ईओ के सरकारी आवास में कोई महिला बंद है। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना मिलते ही नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी फोर्स संग मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने ऑपरेटर को बुलाकर कमरे का ताला खुलवाया तो भीतर ईओ की वृद्ध मां थीं। कोतवाल का कहना है कि ईओ की मां ने बंधक बनाए जाने की शिकायत नहीं की है। वहीं, ईओ अंकिता पटेल का कहना है कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं है। ऑपरेटर की देखरेख में वह बुधवार को अपनी मां को कमरे में छोड़कर लखनऊ मीटिंग में चली गई थीं। ऑपरेटर को अध्यक्ष ने जान से मार डालने की धमकी दे रखी है। इसी वजह से सुबह वह कार्यालय में उनकी गाड़ी देखते ही कमरे में ताला बंद करके छिप गया था। हकीकत जानने के बाद भी अध्यक्ष ने बदनाम करने की साजिश रची है। ईओ ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed