{"_id":"5a68d6fc4f1c1bcb268b63e4","slug":"141516820220-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने किसान को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने किसान को पीटकर किया अधमरा
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने किसान को पीटकर किया अधमरा
मटर की फली तोड़ने का विरोध करने पर हुई मारपीट, मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा(कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव में बुधवार की दोपहर युवकों ने किसान को पीटते हुए अधमरा कर दिया। मटर की फली तोड़ने का विरोध करने पर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा गांव निवासी हृदय लाल (65) वृद्ध किसान है। बताया कि उसने खेत में मटर की फसल तैयार कर रखी है। बुधवार की दोपहर वह खेत की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव के तीन युवक खेत पर पहुंचे और मटर की फली तोड़ने लगे। इस पर उसने विरोध किया तो युवकों ने दबोच कर बेरहमी से पीट दिया। वृद्ध को पिटता देख आस-पास खेतों में मौजूद गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए घायल वृद्ध को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक ने तोड़ा दम
मंझनपुर(ब्यूरो)। चरवा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी राम नरेश 12 जनवरी को काजीपुर बाजार गया था। लौटते समय तेरामील के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हो गया था। जिसका इलाज इलाहाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार की रात युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार को मृतक की पत्नी प्रभावती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।