फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पत्नी के मुकदमे से परेशान युवक ने लगाई फांसी

पत्नी के मुकदमे से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Thu, 20 Jul 2017 08:42 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के मुकदमे से परेशान युवक ने लगाई फांसी
मुकदमे से परेशान युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

बुधवार रात घर के भीतर की आत्महत्या, पत्नी से चल रहा है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
टेवा। करारी के सचवारा गांव में बुधवार रात पत्नी से चल रहे मुकदमे से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव कमरे के भीतर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची करारी थाने की पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज प्रथा का मुकदमा कर रखा था।

सचवारा निवासी शिवकुमार (26) पुत्र शिवदर्शन की वर्ष 2013 में करारी की अकूना देवी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। अकूना देवी ने शिवकुमार के खिलाफ दहेज प्रथा का मामला करारी थाने में दर्ज करा दिया था। शिव कुमार का आरोप था कि साढ़ू के कहने पर उसकी पत्नी ने मामला दर्ज करवाया था। इसी को लेकर झगड़ा होता था। मुकदमा चल रहा था लेकिन अकूना देवी शिवकुमार के ही घर में रह रही थी। एक ही छत के नीचे दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पत्नी बेटे आर्यन के साथ दूसरे कमरे में रहती थी। वह छह माह की गर्भवती थी। बुधवार शाम दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद शिवकुमार अपने कमरे में चला गया। रात में उसने साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और छत के चुल्ले से लटक गया। सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी तो रोना-पीटना मच गया। जानकारी होने पर करारी थाने की पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed