फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कटैया व सैदपुर बालू घाट पहुंचे डीएम, कारोबारियों में हड़कंप

कटैया व सैदपुर बालू घाट पहुंचे डीएम, कारोबारियों में हड़कंप

Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
कटैया व सैदपुर बालू घाट पहुंचे डीएम, कारोबारियों में हड़कंप
मंझनपुर । तहसील दिवस में जनसुनवाई के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने दो बालू घाटों का निरीक्षण किया। एक घाट पर एक भी मजदूर न मिलने और दो दर्जन से अधिक ट्रक खड़े होने पर उन्हें अवैध खनन की आशंका हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी ट्रकों को सरायअकिल थाने लाकर सीज कर दिया। डीएम के निरीक्षण से बालू घाट संचालकों में दिनभर हड़कंप रहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को तहसील दिवस चायल में जन समस्याएं सुनने पहुंचे। जिलास्तरीय तहसील दिवस में जनसुनवाई के बाद वह पिपरी थाने के सैदपुर घाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने पाया कि मजदूरों से खनन कराया जा रहा है। पट्टेधारक को मौके पर बुलाकर उन्होंने मशीन से खनन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


यहां के बाद वह सीधे सरायअकिल थाने के कटैया बालू घाट पहुंचे। घाट पर न तो पट्टेधारक मिले और न ही एक भी मजदूर। खनन बंद होने के बाद बावजूद ट्रकों को खड़ा देख डीएम का माथा अवैध खनन की ओर खनका। उन्हें विश्वास हो गया कि कटैया घाट पर मशीन से अवैध खनन रात में कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने खड़ी सभी 24 ट्रकों को सरायअकिल थाने लाकर सीज कर दिया। डीएम की कार्रवाई से बालू घाट संचालकों व ट्रक ड्राइवरों में हड़कंप मच गया है। इस मौके पर खनन निरीक्षक राज रंजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालू घाट पर पहुंचे डीएम, कारोबारियों में हड़कंप
कटैया व सैदपुर घाट पर नहीं दिखे एक भी मजदूर, खड़ी 24 ट्रकें सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed