फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरायअकिल में एक्सपायर अंग्रेजी शराब बेचने पर दुकान सील

सरायअकिल में एक्सपायर अंग्रेजी शराब बेचने पर दुकान सील

Sun, 21 Apr 2019 06:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
सरायअकिल में एक्सपायर अंग्रेजी शराब बेचने पर  दुकान सील
सरायअकिल में एक्सपायर अंग्रेजी शराब बेचने पर दुकान सील
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को दो बार बंद मिली दुकान
फोटो नं-21,22
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। एक्सपायर मदिरा बेचे जाने के आरोप में सरायअकिल स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान सील कर दी गई है। शिकायत मिलने पर डीएम के निर्देश पर दो बार अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। पर, दोनों बार दुकान बंद मिली। इससे बिफरे अधिकारियों ने ये कार्रवाई कर दी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को शनिवार शाम सूचना मिली कि सरायअकिल में अंग्रेजी शराब की दुकान पर एक्सपायर मदिरा बेची जा रही है। इस पर उन्होंने एसडीएम चायल घनश्याम कुमार, आबकारी निरीक्षक अर्चना पांडेय व इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय को मौके पर भेजा। अधिकारी रात करीब 9:45 बजे पहुंचे तो दुकान बंद मिली। इसके बाद शनिवार दोपहर 12:30 बजे भी दुकान पर ताला ही लटकता मिली। ऐसे में अधिकारियों को एक्सपायर मदिरा बेचने की खबर काफी हद तक सही लगी। एसडीएम ने दुकाल सील कर दी है। ठेकेदार को दुकान खोलने से पहले इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि पहले निरीक्षण होगा। इसके बाद ही दुकान खोली जा सकेगी।
विज्ञापन


जिले भर में बिक रही मिलावटी शराब
मंझनपुर। जिले की अधिकतर दुकानों पर मिलावटी अंग्रेजी शराब बेची जाती है। मुख्यालय के आसपास की दुकानों का तो हाल ही निराला है। यहां शराब के नाम पर पियक्कड़ों को नकली मदिरा पिलाई जा रहा है। करारी इलाके की दुकानों का भी यही हाल है। बताया जाता है कि पूरा खेल विभागीय अफसरों की मिलीभगत से होता है। यही वजह है कि कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर किसने लीक की छापेमारी की सूचना
मंझनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारी को गोपनीय तरीके से छापेमारी करने का निर्देश दिया था। इसके बाद एसडीएम ने आबकारी अफसरों को सूचना दी। बताया जाता है कि इसी के बाद सेल्समैन दुकान बंद करके फरार हो गया। अब सवाल उठता है कि आखिर सेल्समैन या ठेकेदार को छापामारी की जानकारी हुई कैसे ? जांच कराई जाए तो इसमें आबकारी विभाग के कर्मचारियों की ही भूमिका संदिग्ध पाई जा सकती है।

इनका कहना है
बंद होने के कारण दुकान का निरीक्षण नहीं किया जा सका। फिलहाल दुकान सील कर दी गई है। छापेमारी की भनक ठेकेदार और सेल्समैन को कैसे लगी। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
घनश्याम कुमार-एसडीएम, चायल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed