{"_id":"5bfaed53bdec22419820aa99","slug":"131543171411-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे प्रेम प्रपंच की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। स्थानीय पुलिस ऐसी किसी जानकारी से ही इनकार कर रही है।
करारी इलाके की एक युवती का अभी हफ्ते भर पहले ही पड़ोसी गांव के युवक से निकाह हुआ था। बताया जा रहा है कि युवती का रिश्तेदारी के एक युवक से पहले से ही प्रेम प्रपंच चल रहा था। वो उसी से शादी करना चाहती थी। इसकी जानकारी होने के बाद भी दबाव बनाकर परिवार वालों ने उसका निकाह करा दिया था। इसी के बाद से युवती परेशान रहने लगी थी। शनिवार रात उसका पति कहीं बाहर गया था। तभी अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे चुल्ले से लटककर उसने फांसी लगा ली। सुबह विवाहिता को फंदे पर लटकता देख परिवार के सदस्य चीख पड़े। चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने आननफानन मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में करारी इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।