फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू कार ने चारपाई पर सोए वृद्ध को कुचला, मौत

बेकाबू कार ने चारपाई पर सोए वृद्ध को कुचला, मौत

Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार ने चारपाई पर सोए वृद्ध को कुचला, मौत
कार ने चारपाई पर सोए वृद्ध को कुचला, मौत
विज्ञापन

-शनिवार दोपहर अफजलपुर सातों गांव में हुई घटना, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के अफजलपुर साताें गांव में शनिवार दोपहर बेकाबू कार ने वृद्ध को रौंद दिया। वृद्ध घर के सामने सड़क किनारे चारपाई पर सोया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सैनी कोतवाली के अफजलपुर सातों गांव निवासी राम औतार (60) किसान था। शनिवार दोपहर चटख धूप निकलने पर घर के सामने सड़क किनारे चारपाई डाल कर सो रहा था। इसी दौरान दारानगर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने चारपाई पर सोए वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध को तड़पते देख कार चालक वाहन समेत भाग निकला। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक ग्रामीण कार चालक का पीछा करते वह काफी दूर जा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



हादसे में कौशाम्बी के युवक की मुंबई में मौत
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के बारा हवेली अइमा निवासी एक युवक की शनिवार शाम मुंबई में मौत हो गई। युवक को तेज रफ्तार ऑटो ने कुचल दिया। मनहूस खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारा हवेली आइमा मजरा अहमदगंज निवासी महेश कुमार (30) पुत्र बुधई पटेल मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह शनिवार शाम भी वह छुट्टी के बाद फैक्ट्री से अपने कमरा लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से सिर में गंभीर चोट आ गई। स्थानीय लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची महाराष्ट्र पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव कब्जे में ले लिया। मुंबई में साथ रहे अन्य लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए मुम्बई रवाना हो गए हैं।




दबंगों ने सगी बहनों को पीटा
करारी (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में शनिवार सुबह दबंगों ने सगी बहनों को बेरहमी से पीट दिया। गांव की रहने वाली सहाना दो दिन पहले निर्माणाधीन मकान में बारजा निकलवा रही थी। इस पर पड़ोसी ने मना कर दिया। इसके बाद पड़ोसी ने खुद अपने घर का बारजा निकाल दिया। जानकारी होने पर शबाना और उसकी बहन सहाना ने विरोध किया तो पड़ोसियों ने दोनों को बेरहमी से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बहनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed