{"_id":"5a37e4074f1c1bcd6d8b4c4a","slug":"131513612295-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर लूटी अस्मत, फिर कर दिया बेघर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर लूटी अस्मत, फिर कर दिया बेघर
Updated Mon, 18 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसा देकर लूटी अस्मत, फिर कर दिया बेघर
- पूरामुफ्ती इलाके की एक महिला पर ससुराल वालों ने ढाया जुल्म
- पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके की रहने वाली महिला के पति की मौत के बाद देवर ने दुल्हन बनाने का झांसा देकर एक बरस तक मनमानी की। इसके बाद उसे बेघर कर दिया। सोमवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली गांव की महिला ने बताया कि साल भर पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद ससुराल के अन्य लोगों के कहने पर देवर के साथ रहने लगी। उससे कहा गया कि देवर के साथ उसकी शादी करा दी जाएगी। कुछ दिनों के बाद जब वह शादी कराने की बात कहने लगी तो देवर अपने परिजनों के साथ मिलकर यातनाएं देने लगा। पखवारे भर पहले दगाबाज देवर के साथ घर के अन्य लोगों ने उसे पीटते हुए बेघर कर दिया। मायके पहुंची महिला ने परिजनों को आपबीती बताई तो सन्न रह गए। सोमवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की और न्याय की गुहार लगाई। अधीक्षक ने पूरामुफ्ती एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
0000
दहेज ने युवती का सपना किया चकनाचूर
- शादी से किया इंकार, दहेज लोभियों पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके की एक युवती के शादी का सपना दहेज ने चकनाचूर कर दिया। बारात आने से दो महीने पहले दहेज की मांग करते हुए युवक के साथ परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। रविवार को पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह पड़ोसी गांव में ही तय हुआ था। मंगनी और गोदभराई की रश्म अदायगी के बाद शादी की तारीख भी तय हो गई थी। फरवारी माह में युवती की बारात आनी थी। रिश्ता तय होने के बाद युवती ने तमाम सपने बुन डाले। सप्ताह भर पहले तय दहेज से अतिरिक्त दहेज दिए जाने की मांग की और कहा कि इसे तिलक से पहले ही पूरा कर दिया जाए। इस पर युवती के पिता ने असमर्थता जताई और मांग पूरी करने से इंकार कर दिया। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवक के परिजनों ने शादी करने से मना कर दिया। इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह सन्न रह गई। दहेज की मांग ने पल भर में युवती के बुने सपनों को चकनाचूर कर दिया। रिश्ता टूटने के बाद रविवार को पीड़ित पिता थाने पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी दहेज लोभियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।