फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पशु तस्करों की पुलिस से हुई मुठभेड़

पशु तस्करों की पुलिस से हुई मुठभेड़

Sun, 03 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों की पुलिस से हुई मुठभेड़
पुलिस की घेरेबंदी से भाग निकले पशु तस्कर
विज्ञापन

-लच्छीपुर गांव के समीप जंगल में पुलिस से हुई थी मुठभेड़, फायर करते भागे तस्कर
-26 मवेशी बरामद, दो नामजद समेत चार पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद (कौशाम्बी)। कोतवाली क्षेत्र के लच्छीपुर गांव के समीप जंगल में रविवार सुबह पुलिस और पशु तस्करों की मुठभेड़ हो गई। पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया तो तस्कर पुलिस पार्टी पर गोली दागते हुए भाग निकले। पुलिस ने खुद को बचाते हुए तस्करों पर फायरिंग की पर वे भाग निकले। पुलिस ने दो नामजद समेत चार तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।
खाकी की किलेबंदी को तोड़ तस्कर दोआबा के रास्ते प्रतिबंधित पशुओं की खेप गैर प्रांत भेजते हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि हवा-हवाई साबित हो रहा है। इसकी बानगी रविवार सुबह मंझनपुर कोतवाली के लच्छीपुर गांव के जंगल में देखने को मिली। मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर कोतवाल धनंजय वर्मा पुलिस फोर्स के साथ जंगल पहुंच तस्करों की धर पकड़ के लिए घेराबंदी की तो तस्कर पुलिस पार्टी पर गोली दागते हुए भागने लगे। खुद को बचाते हुए इंस्पेक्टर ने जवानों के साथ पोजीशन लेकर तस्करों का पीछा किया। पर, पुलिस से घिरे तस्कर जंगल की झाड़ियों में छिपते हुए भाग निकले। पुलिस ने जंगल में बंधे 26 मवेशियों को बरामद करते हुए दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि तस्करों ने इन पशुओं को वध के लिए गैर प्रांत भेजने के लिए तस्करों ने जंगल में इकट्ठा कर रखा था। तस्करों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---------------------
कौशाम्बी में अर्से से चल रहा पशु तस्करी का धंधा
मंझनपुर (ब्यूरो) पशुओं की खरीद-फरोख्त करके उन्हें वध के लिए दूसरों राज्यों में भेजने का कालाधंधा कौशाम्बी में अरसे से चल रहा है। रोजाना ट्रक और कंटेनर से जानवर पश्चिम बंगाल, बिहार आदि भेजे जाते हैं। हालांकि पुलिस अफसर तस्करी को सिरे से खारिज करते रहते हैं। पर जिले में यह काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पशु तस्करी पर रोक लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed